वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. चतुर्वेदी धौलपुर पंहुचे,सुनी मन की बात

WhatsApp Channel Join Now
वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. चतुर्वेदी धौलपुर पंहुचे,सुनी मन की बात


धौलपुर, 26 जुलाई (हि.स.)। राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी रविवार को धौलपुर पंहुचे। इस दौरान उन्होंने धौलपुर विधानसभा के शहर मंडल के बूथ संख्या 259 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम ''मन की बात'' के 136वें एपिसोड को सुना।

इस मौके पर डॉ.चतुर्वेदी ने कहा कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री सीधे ही आम जनता से बात करते हैं और उनका प्रोत्साहन करते हैं। साथ ही नई प्रेरणा भी देते हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता महीने के अंतिम रविवार का इंतजार मन की बात सुनने के लिए करता है। इस कार्यक्रम को सुनकर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. शिवचरण सिंह कुशवाहा,भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा तथा बूथ संख्या 259 के अध्यक्ष कुक्कू शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

Share this story