मंडोर एक्सप्रेस में बढ़ेंगे दो अतिरिक्त एसी कोच

WhatsApp Channel Join Now
मंडोर एक्सप्रेस में बढ़ेंगे दो अतिरिक्त एसी कोच


जोधपुर, 10 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त एसी कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे आरक्षित सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 22491/22492 जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक थर्ड एसी तथा एक थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच अस्थाई रूप से जोड़ा जा रहा है। यह व्यवस्था जोधपुर से 16 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा दिल्ली से 17 जुलाई से 1 अगस्त तक लागू रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story