डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने मंदिर श्री रामचंद्र जी में की नवीन शिखर कलश की स्थापना

WhatsApp Channel Join Now
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने मंदिर श्री रामचंद्र जी में की नवीन शिखर कलश की स्थापना


जयपुर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विजयादशमी के पावन अवसर पर जयपुर के चांदपोल बाजार स्थित मंदिर श्री रामचंद्र जी में दर्शन कर प्रभु श्री राम एवं माता जानकी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की और मंदिर में नवीन शिखर कलश की स्थापना की।

पूजा-अर्चना के पश्चात उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रभु श्री राम एवं माता जानकी से प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनाए रखने की मंगल कामना की।

दीया कुमारी ने कामना की कि भगवान श्रीराम और माता जानकी की कृपा से राजस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे तथा प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। इस पावन अवसर पर मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ प्रदेश की खुशहाली की कामना की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764060 Articles

Share this story