सुजान गंगा नहर में व्यक्ति ने लगाई छलांग, पुलिस को नहीं मिला सुराग

WhatsApp Channel Join Now
सुजान गंगा नहर में व्यक्ति ने लगाई छलांग, पुलिस को नहीं मिला सुराग


भरतपुर, 21 सितंबर (हि.स.)। शहर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सुजान गंगा नहर में एक व्यक्ति ने अचानक छलांग लगा दी। व्यक्ति को नहर में कूदते देख राहगीरों ने उसे बचाने का प्रयास किया और तुरंत रस्सी नहर में फेंकी, लेकिन कुछ ही देर बाद वह पानी में दिखाई देना बंद हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में रस्सी डालकर व्यक्ति की तलाश की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। हेड कांस्टेबल रामनिवास ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। नहर में व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने घटना की सूचना नियंत्रण कक्ष को दे दी है और व्यक्ति की तलाश के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल नहर में छलांग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार उसके मिलने के बाद ही उसकी शिनाख्त हो सकेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Share this story