मेट्रो पिलर पर चढ़ा युवक: कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने उतारा

WhatsApp Channel Join Now
मेट्रो पिलर पर चढ़ा युवक: कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने उतारा


जयपुर, 15 अक्टूबर (हि.स.)। सोडाला थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 1:20 बजे मेट्रो पिलर पर एक युवक के चढ़ने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने पिलर पर सीढ़ी लगाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

युवक को नीचे उतारने के लिए सिविल डिफेंस की टीम को भी रवाना किया गया था, लेकिन इससे पहले ही अग्निशमन विभाग ने बचाव अभियान पूरा कर लिया। बाद में दमकलकर्मियों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

थानाधिकारी मनोज बेरवाल ने बताया कि युवक की पहचान संजू तुकाराम पोसरे के रूप में हुई है। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली का निवासी है और जयपुर में खानाबदोश के रूप में रह रहा है। उसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में वह ज्यादा जानकारी नहीं दे पाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761595 Articles

Share this story