48 जोड़ी रेलसेवाओं में बढ़ेंगे 135 अतिरिक्त डिब्बे

WhatsApp Channel Join Now
48 जोड़ी रेलसेवाओं में बढ़ेंगे 135 अतिरिक्त डिब्बे


जयपुर, 29 सितंबर (हि.स.)।

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अक्टूबर माह में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 48 जोडी रेलसेवाओं में 135 डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार

त्याेहारी सीजन काे ध्यान में रखकर रेलवे ने ट्रेखाें की संख्या और डिब्बे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इससे आमजन का सफर सुगम और आसान हाे जाएगा।

गाडी संख्या 22977/22978, जयपुर-जोधपुर-जयपुर रेलसेवा में 01 से 31 अक्टूबर तक 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी व 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

गाडी संख्या 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 01 से 15 अक्टूबर तक तथा अमृतसर से 02 से 16 अक्टूबर तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story