अलवर पुलिस का अवैध खनन पर बड़ा एक्शन- 15 डंपर, 14 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1 जेसीबी जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
अलवर पुलिस का अवैध खनन पर बड़ा एक्शन- 15 डंपर, 14 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1 जेसीबी जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार


अलवर पुलिस का अवैध खनन पर बड़ा एक्शन- 15 डंपर, 14 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1 जेसीबी जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार


अलवर, 20 फरवरी (हि.स.)। अलवर जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफिया पर शिकंजा कसा है। अभियान के दौरान 15 डंपर, 14 ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन जब्त की गई। पुलिस ने चार प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कांबले शरण गोपीनाथ तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. प्रियंका के निर्देशन में जिलेभर में संयुक्त अभियान संचालित किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने खनन विभाग, परिवहन विभाग और वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन जांच की।

अभियान के तहत टहला, उद्योग नगर, गोविंदगढ़, सदर, नौगांव, अरावली विहार, मालाखेड़ा, वैशाली नगर, विजय मंदिर, रैणी और प्रतापगढ़ थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। विभिन्न स्थानों से अवैध खनन सामग्री से भरे डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए। मालाखेड़ा थाना क्षेत्र से एक जेसीबी मशीन भी जब्त की गई। गोविंदगढ़ और रैणी थाना क्षेत्रों में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध खनन के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिला पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार

Share this story