महेश नवमी महोत्सव 13 जून से, शोभायात्रा 23 को

WhatsApp Channel Join Now
महेश नवमी महोत्सव 13 जून से, शोभायात्रा 23 को


जोधपुर, 05 जून (हि.स.)। माहेश्वरी समाज की ओर से भगवान महेश नवमी महोत्सव-2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। तेरह जून को गणपति पूजा और शंखनाद के साथ 14 दिवसीय आयोजनों का शुभारंभ होगा।

26 जून को महेश मेले के साथ महोत्सव का समापन होगा। महोत्सव के तहत 23 जून को शोभायात्रा निकाली जाएगी। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए धार्मिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और सामाजिक कार्यक्रम होंगे।

महेश नवमी संयोजक दिनेश राठी ने बताया कि शोभायात्रा में देशभर से उद्योगपति और भामाशाह शामिल होंगे। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न पुरस्कार और लकी ड्रॉ भी होगा। महेश महाप्रसादी संयोजक महेश फोफलिया ने बताया कि 24 जून को महाप्रसादी न्यात गंगा में इतना ही लो थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में का संदेश दिया जाएगा। समाजबंधुओं को घर-घर पीले चावल बांटकर समारोहों में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया जा रहा है।

महोत्सव के तहत 13 जून को शंखनाद एवं सुंदरकांड पाठ, 14 जून को जगन्नाथ यात्रा और कल्याणकारी योजनाओं का शिविर, 15 को वॉलीबॉल प्रतियोगिता, 16 को वुमेंस बॉक्स क्रिकेट, 18 को अंताक्षरी, 19 को खेलगांव, 20 को भजन क्लबिंग, 21 को शैक्षणिक पुरस्कार एवं सम्मान समारोह, 22 को पूजन-माल्यार्पण, 23 जून को शोभायात्रा, 24 को रक्तदान शिविर एवं महाप्रसादी, 25 को चले एक कदम मानवता के नाम हम तथा 26 जून को एक शाम खाटूश्याम के नाम और महेश मेले का आयोजन होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story