भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक दिवस पर प्रभात फेरी 10 को

WhatsApp Channel Join Now
भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक दिवस पर प्रभात फेरी 10 को


जोधपुर, 02 नवम्बर (हि.स.)। श्री महावीर जैन नवयुवक मण्डल व भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति की ओर से भगवान महावीर के 2553वें निर्वाण कल्याणक दिवस व गणधर गौतम स्वामी के कैवल्य ज्ञान दिवस पर 10 नवंबर को प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभातफेरी की व्यवस्था के लिए कार्यक्रम संयोजक व सह संयोजकों का मनोनयन किया गया है।

समिति अध्यक्ष बलवंत खिवसरा ने बताया कि जोधपुर में विराजित साध्वीवृदों एवं साधु भगवंतों के सानिध्य में 10 नवंबर को महावीर स्वामी के निर्वाण कल्याणक व गणधर गौतम स्वामी के केवलज्ञान दिवस पर खैरादियों का बास स्थित राजेंद्र सूरी जैन ज्ञान मंदिर से सुबह 7.30 बजे गाजे बाजे व प्रभु के भजनों की स्वर लहरियां बिखेरते हुए प्रभातफेरी निकाली जाएगी।

समिति की आम सभा में सर्वसम्मति से प्रभातफेरी के सफल संचालन के लिए संयोजक के रूप में रवि कर्णावट, रूचित लूंकड व सह संयोजक के रूप में रौनक कर्णावट, पूरणचंद नाहर, कुशाग्र सुराणा, अजय भंडारी व प्रतीक तातेड़ को मनोनीत किया गया। उन्होंने बताया कि प्रभातफेरी खैरादियों का बास स्थित राजेन्द्र सूरी जैन ज्ञान मंदिर से रवाना होकर क्रिया भवन, चांदी हॉल, कपडा बाजार, सिटी पुलिस, राखी हाउस, मिर्ची बाजार, सर्राफा बाजार होते हुए जूनी धान मंडी स्थित महावीर स्वामी मंदिर व खेतरपाली चबूतरा स्थित गौतम स्वामी मंदिर में जतनराज, चन्द्रा, चंद्रेश, प्रियंका, राहुल, मनीला कोठारी परिवार की ओर से लड्डू चढाने के बाद सम्पन्न होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771213 Articles

Share this story