दो दिवसीय महर्षि गौतम जयंती महोत्सव 19 से

WhatsApp Channel Join Now
दो दिवसीय महर्षि गौतम जयंती महोत्सव 19 से


जोधपुर, 15 मार्च (हि.स.)। गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के आराध्य देव महर्षि गौतम की जयंती 19 मार्च को देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी।

मारवाड़ गुर्जरगौड़ ब्राह्मण संस्थान के तत्वावधान में जोधपुर के विवेक विहार में दो दिवसीय सामजिक मेले का आयोजन किया जाएगा। महामंत्री श्याम सुंदर उपाध्याय ने बताया कि मेला 18 और 19 मार्च को होगा।

प्रवक्ता वेद व्यास और राजेन्द्र उपाध्याय के अनुसार 18 मार्च को महर्षि गौतम शिक्षा मंदिर में समाजसेवी एसएल पालीवाल, अतिरिक्त आयुक्त उद्योग एवं वाणिज्य दर्शन जाजड़ा के सान्निध्य में कार्यक्रम शुरू होगा। संयोजक विकास तिवारी और महिला जिलाध्यक्ष खुशी उपाध्याय ने बताया कि पहले दिन शाम को 2100 दीपों से दीपोत्सव का आयोजन होगा। भजन संध्या भी होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story