मदार-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा का 15 जुलाई तक रोहतक तक अस्थायी विस्तार

WhatsApp Channel Join Now
मदार-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा का 15 जुलाई तक रोहतक तक अस्थायी विस्तार


अजमेर, 02 जुलाई (हि.स.)। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मदार-रेवाड़ी-मदार स्पेशल रेलसेवा का 03 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक रोहतक तक अस्थायी विस्तार करने का निर्णय लिया है। निर्धारित अवधि के बाद 16 जुलाई से यह रेलसेवा पुनः मदार-रेवाड़ी-मदार के बीच ही संचालित होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09639 मदार-रोहतक स्पेशल 03 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन मदार से सुबह 4:30 बजे रवाना होकर रेवाड़ी स्टेशन पर सुबह 10:30 बजे पहुंचेगी तथा 10:50 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12:50 बजे रोहतक पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09640 रोहतक-मदार स्पेशल 03 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन रोहतक से दोपहर 1:20 बजे रवाना होकर रेवाड़ी स्टेशन पर अपराह्न 3:20 बजे पहुंचेगी तथा 3:30 बजे प्रस्थान कर रात 10:35 बजे मदार पहुंचेगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि विस्तारित अवधि के दौरान यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ़, नरैना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भागेगा, नीमकाथाना, मांवड़ा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाड़ी, गोकलगढ़, पाल्हावास, झज्जर तथा अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। उन्होंने बताया कि 03 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक यह रेलसेवा रोहतक तक संचालित रहेगी। इसके बाद 16 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक यह पुनः अपने मूल मार्ग मदार-रेवाड़ी-मदार के बीच संचालित की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story