अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस:मां नंदा सम्मान समारोह में रही गढ़वाली संस्कृति की धूम

WhatsApp Channel Join Now
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस:मां नंदा सम्मान समारोह में रही गढ़वाली संस्कृति की धूम


जयपुर, 08 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गढ़वाल सभा जयपुर की ओर से रविवार को वैशाली नगर स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में 'मां नंदा सम्मान' एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मंजू बाघमार और सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने मातृशक्ति का सम्मान किया। इस मौके पर गढ़वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं की मनोहारी झलक प्रस्तुत की। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने लोकगीतों और नृत्यों के माध्यम से गढ़वाली संस्कृति का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया, आकर्षण का केंद्र बना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल शर्मा ने मां नंदा देवी का स्मरण करते हुए कहा— “जय हो नंदा देवी, तेरी जय बोला, गढ़ कुमो की माता मेरी, जय बोला।” शर्मा ने कहा कि देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत, नारी शक्ति के सम्मान और सामाजिक सौहार्द का यह आयोजन अत्यंत प्रेरणादायी है। मां नंदा को गढ़वाल क्षेत्र में ‘ध्याणी’ अर्थात बेटी के रूप में पूजनीय माना जाता है, इसलिए उनके नाम पर मातृशक्ति का सम्मान समाज के लिए गौरव की बात है। विधायक शर्मा ने सांस्कृतिक एकता और होली के उल्लास को समर्पित इस सुंदर आयोजन के लिए गढ़वाल सभा सहित समस्त आयोजक मंडल का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर गढ़वाल सभा के अध्यक्ष जीपी कुकरेती, महासचिव दलबीर सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र इष्टवाल सहित अनेक प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story