सुभाष उद्यान में भगवान महावीर निर्वाण मोदक समर्पण

WhatsApp Channel Join Now
सुभाष उद्यान में भगवान महावीर निर्वाण मोदक समर्पण


अजमेर, 7 नवम्बर(हि.सं.)। जैन समाज की प्रतिष्ठित युगल संस्था श्री सन्मति परिषद, अजमेर के तत्वावधान मे प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महावीर निर्वाण महोत्सव के अवसर पर सुभाष उद्यान में पारंपरिक ‘मोदक निर्वाण उत्सव’ का आयोजन 9 नवंबर 2026 सोमवार को प्रातः 9:00 बजे भक्ति भाव से किया जाएगा ।

मंत्री विनय गदिया के अनुसार विगत 50 वर्षों से महावीर कार्नर, सुभाष उद्यान में भगवान महावीर निर्वाण उत्सव कार्तिक कृष्ण अमावस्या के दिन भगवान महावीर को मोक्ष प्राप्त होने के परिपेक्ष्य में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

अध्यक्ष मनोज जैन (मोड़सिया) के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, महापौर अनामिका शर्मा एवं एवं रमेश सोनी नगरभाजपा अध्यक्ष को भी आमंत्रित किया गया है।

प्रवीण शाह एवं विनयजी पाटनी के अनुसार भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव सभी जिनमंदिरों में मनाया जाता है परंतु सार्वजनिक स्थल पर सभी समाज जनों के साथ आयोजित होने वाले महावीर जन्मोत्सव एवं निर्वाण उत्सव में से एक कार्यक्रम है जिससे भगवान महावीर के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया जाता है। इस कार्यक्रम में सन्मति परिषद की युवा शाखा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774014 Articles

Share this story