लोकसभा अध्यक्ष का जोधपुर पहुंचने पर किया स्वागत
Nov 29, 2025, 18:35 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जोधपुर, 29 नवम्बर (हि.स.)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे। यहां जोधपुर पहुंचने पर उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया।
एयरपोर्ट पर ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, गृह एवं गोपालन विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व जेडीए अध्यक्ष प्रो. महेंद्र सिंह राठौड़, भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। इसके बाद बिरला पाली के लिए रवाना हो गए।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

