कमजोर पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिम राजस्थान में रविवार को भी बारिश संभव

WhatsApp Channel Join Now
कमजोर पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिम राजस्थान में रविवार को भी बारिश संभव


जयपुर, 21 मार्च (हि.स.)। एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में 22 मार्च को मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। राज्य में आगामी एक सप्ताह हीटवेव की संभावना नहीं है। वहीं शनिवार को जैसलमेर सहित करीब आधा दर्जन शहरों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 26-30 डिग्री (सामान्य से 2-8 डिग्री नीचे) दर्ज किया गया। शुक्रवार को पूर्वी राज में हल्की-मध्यम बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को सर्वाधिक बारिश मंडावा, झुंझुनू में 18 मिलीमीटर दर्ज हुई है। शनिवार को जैसलमेर, बाड़मेर व आसपास के जिलों में हल्की बारिश होने तथा राज्य के शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story