लीलन सुपरफास्ट चार दिन फुलेरा तक ही चलेगी

WhatsApp Channel Join Now
लीलन सुपरफास्ट चार दिन फुलेरा तक ही चलेगी


जोधपुर, 11 मई (हि.स.)। जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12 मई से लगातार चार दिन फुलेरा और जयपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। यानी यह ट्रेन इन दिनों फुलेरा स्टेशन तक ही आएगी-जाएगी।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएमहितेश यादव ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में कनकपुरा यार्ड में तकनीकी कार्य चल रहा है। इसी के चलते ट्रेन संख्या 12467/12468 लीलन सुपरफास्ट को 12 मई से 15 मई तक फुलेरा-जयपुर खंड पर नहीं चलाया जाएगा। इस अवधि में ट्रेन जैसलमेर से चलकर फुलेरा तक ही संचालित होगी। फुलेरा से जयपुर के बीच का सफर यात्रियों को वैकल्पिक साधनों से करना पड़ेगा। वहीं जयपुर से जैसलमेर जाने वाली ट्रेन भी इन्हीं चार दिनों में फुलेरा से ही जैसलमेर के लिए रवाना होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story