लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू
जोधपुर, 05 अपै्रल (हि.स.)। गर्मी की छुट्टियों में लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का चार ट्रिप के लिए संचालन प्रारंभ किया है। यह ट्रेन सोमवार को जोधपुर-जालोर-भीलड़ी मार्ग से होकर राजकोट तक जाएगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन संख्या 05045 लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल 26 अप्रेल तक (कुल 4 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को लालकुआं से दोपहर 12.35 बजे रवाना होकर सोमवार सुबह 5.40 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद सुबह 5.50 बजे प्रस्थान कर उसी दिन शाम 6.10 बजे राजकोट पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 05046 राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल 6 अप्रैल से 27 अप्रैल तक (4 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार को राजकोट से रात 10.30 बजे रवाना होकर मंगलवार सुबह 9.40 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यहां से 9.50 बजे प्रस्थान कर बुधवार सुबह 5.15 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार यह ट्रेन किच्छा, बहेड़ी, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, उझानी, सोरों शूकर, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नावा सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, गोटन, जोधपुर, लूनी, समदड़ी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, धनेरा, भीलड़ी, पाटन, महेसाणा, विरमगाम, सुरेंद्रनगर और वांकानेर स्टेशनों पर रुकेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

