लालकुआं-राजकोट रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार

WhatsApp Channel Join Now
लालकुआं-राजकोट रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार


जोधपुर, 10 जुलाई (हि.स.)। रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 11 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार गाड़ी संख्या 05045/05046 लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में लालकुआ से 19 जुलाई से 27 सितंबर तक (11 ट्रिप) एवं राजकोट से 20 जुलाई से 28 सितंबर तक (11 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story