कूडो चैंपियनशिप में बीकानेर के 72 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम खम

WhatsApp Channel Join Now
कूडो चैंपियनशिप में बीकानेर के 72 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम खम


बीकानेर, 10 नवंबर (हि.स.)। कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा आठ दिवसीय चैम्पियनशिप, 17वीं कूडो नेशनल टूर्नामेंट, 18वीं अक्षय कुमार कूडो इन्टरनेशनल टुर्नामेन्ट, 7वी कूडो फेडरेशन कप, 12 नवम्बर से 18 नवम्बर 2026 तक वीर सावरकर स्टेडियम, अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित की जायेगी जिसमें बीकानेर के 72 कूडोकाज मार्शल आर्टिस्ट व 5 ऑफिशियल सहित 77 सदस्य भाग लेंगे।

कूडो राजस्थान के मुख्य कोच रेन्शी प्रीतम सैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कूडो इण्डिया द्वारा आयोजित चैम्पियनशिप मेें राजस्थान टीम की ओर से बीकानेर के 72 कूडोकाज महिला व पुरूष के विभिन्न आयु एवं भार वर्ग मेें भाग लेंगे जो कि बीकानेर के इतिहास में किसी भी मार्शल आर्ट के टूर्नामेन्ट अब तक की बड़ी टीम की भागीदारी है

कूडो राजस्थान की अध्यक्ष सेन्सेई सोनिका सैन ने बताया कि कूडो खेल विश्व की लोकप्रिय मिक्स्ड मार्शल आर्ट में से एक है। इस चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का लाभ मिलेगा। उन्हाेंने बताया कि तीनों चैम्पियनशिप में रेन्शी प्रीतम सेन, सेन्सेई सोनिका सैन, सेन्सई ब्रह्म प्रकाश सरवटे, सेन्सई विजय सिंह, सेन्सेई नदीम हुसैन रेफरीशिप की भूमिका निभायेंगे।

77 सदस्यों की टीम के मुख्य कोच रेन्शी प्रीतम सैन होंगे।

संस्था पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई , नगेन्द्र सिंह शेखावत, ज्योतिप्रकाश रंगा, एडवोकेट श्रीभगवान मारू, दिव्या डूमरा, नीलम जौहरी, सुषमा राय, नवरतन अग्रवाल व स्थानीय खिलाड़ियों ने शुभकामनाऐं दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774813 Articles

Share this story