क्रीड़ा भारती द्वारा आकर्षण का केंद्र बना पारंपरिक खेल कबड्डी

WhatsApp Channel Join Now
क्रीड़ा भारती द्वारा आकर्षण का केंद्र बना पारंपरिक खेल कबड्डी


जोधपुर, 08 मई (हि.स.)। क्रीड़ा भारती द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर संचालित खेल कबड्डी अभियान के अंतर्गत जोधपुर महानगर में आयोजित हो रही कबड्डी प्रतियोगिताएं अब खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनती जा रही हैं। शहर के विभिन्न मैदानों में आयोजित मुकाबलों में बच्चों, युवाओं एवं महिला खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पारंपरिक भारतीय खेल कबड्डी के प्रति अपना जुनून दिखाया।

शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कबड्डी अभियान का आयोजन हुआ जिसमे करीब 35 टीमों ने भाग लिया। महानगर सचिव नीरज कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रांत सचिव नारायण सिंह जोधा, उपाध्यक्ष धन्नाराम सियाग, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डिगाड़ी प्रधानाचार्य रूपाराम खोजा, क्रीड़ा भारती प्रांत सचिव ओमप्रकाश पुरोहित, शारीरिक शिक्षक रामलाल जलवानिया, उपप्रधानाचार्य जगदीश राम, मुरली मनोहर दाधीच व अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story