क्रीड़ा भारती द्वारा कबड्डी खेल अभियान में हुए रोमांचक मुकाबले, विजेताओं का सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
क्रीड़ा भारती द्वारा कबड्डी खेल अभियान में हुए रोमांचक मुकाबले, विजेताओं का सम्मान


जोधपुर, 11 मई (हि.स.)। क्रीड़ा भारती द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर संचालित खेल कबड्डी खेल अभियान के अंतर्गत माउंट कार्मल स्कूल में कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंगलराम ने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल भारतीय संस्कृति और युवाओं की ऊर्जा के प्रतीक हैं तथा ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्रीड़ा भारती की राष्ट्रीय महिला सहमंत्री भारती ताई ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य वर्ष 2036 में प्रस्तावित ओलंपिक खेलों में कबड्डी को शामिल करने जन-जागरूकता बढ़ाना है। क्रीड़ा भारती जोधपुर महानगर के अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय समिति द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story