कोटा मंडल में 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन के सभी तकनीकी परीक्षण सफल

WhatsApp Channel Join Now
कोटा मंडल में 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन के सभी तकनीकी परीक्षण सफल


कोटा, 26 जुलाई (हि.स.)। भारतीय रेल की अत्याधुनिक यात्री सेवाओं के विस्तार की दिशा में 16 कोच वाली वंदे भारत चेयर कार ट्रेन सेट (आरसीएफ, अल्सटॉम, वेबटेक) के कोटा मंडल में निर्धारित सभी तकनीकी परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गए।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी सौरभ जैन ने बताया कि ट्रायल के दौरान पैंटोग्राफ करंट कलेक्शन टेस्ट के तहत ईएन-50317 मानक के अनुरूप कॉन्टेक्ट वायर अपलिफ्ट का मापन किया गया। इसके लिए अरनेठा स्टेशन पर विशेष परीक्षण उपकरण स्थापित किए गए थे। उन्होंने बताया कि अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) के पावर सप्लाई एवं ईएमयू निदेशालय की विशेषज्ञ टीम ने ट्रेन के प्रदर्शन, सिग्नल तथा दूरसंचार प्रणाली सहित सभी तकनीकी परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे किए। ट्रायल के दौरान कोटा मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्कृष्ट समन्वय, तकनीकी दक्षता और प्रभावी सहयोग का परिचय दिया, जिससे सभी परीक्षण निर्धारित समय-सीमा में सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story