यात्रियों की सुविधा के लिए कोटा-रशीदपुर खोरी स्पेशल रेलसेवा का संचालन

WhatsApp Channel Join Now
यात्रियों की सुविधा के लिए कोटा-रशीदपुर खोरी स्पेशल रेलसेवा का संचालन


जयपुर, 03 नवंबर (हि.स.)।

रेलवे द्वारा त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए कोटा-रशीदपुर खोरी-कोटा स्पेशल (एक ट्रिप) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09801, कोटा-रशीदपुर खोरी स्पेशल रेलसेवा 18 नवम्बर को (01 ट्रिप) कोटा से 21.55 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.40 बजे रशीदपुर खोरी पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09802, रशीदपुर खोरी-कोटा स्पेशल रेलसेवा 19 नवम्बर को (01 ट्रिप) रशीदपुर खोरी से 07.15 बजे रवाना होकर उसी दिन 16.05 बजे कोटा पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में लाखेरी, इंद्रगढ़, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, ढेहर का बालाजी, रींगस एवं सीकर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट मय सेकंड एसी, 02 सेकंड एसी, 05 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनॉमी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पावरकार एवं 01 गार्ड डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771819 Articles

Share this story