कोटा मंडल के रेलकर्मियों का 44 सदस्यीय दल पूर्वोत्तर भारत के कर्मचारी शिविर पर रवाना
काेटा, 02 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में कर्मचारी कल्याण गतिविधियों के तहत कर्मचारी हित निधि समिति द्वारा वर्ष 2026 के कर्मचारी शिविर का आयोजन 08 अक्टूबर तक गुवाहाटी, शिलॉन्ग एवं चेरापूँजी के लिए किया जा रहा है। शिविर में भाग लेने वाला 44 सदस्यीय दल कोटा से रवाना हुआ।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि दल में कोटा मंडल के 35 शिविरार्थियों के साथ एक शिविर अधिकारी, एक चिकित्सक, कर्मचारी हित निधि के चार सदस्य, एक कल्याण निरीक्षक तथा दो कर्मचारी शामिल हैं। शिविर के दौरान दल कोटा से जयपुर एवं वापसी की यात्रा सड़क मार्ग से करेगा, जबकि जयपुर से गुवाहाटी तथा वापसी की यात्रा हवाई मार्ग से होगी। भ्रमण कार्यक्रम में गुवाहाटी, शिलॉन्ग और चेरापूँजी के प्रमुख स्थलों को शामिल किया गया है।
इस कर्मचारी शिविर का उद्देश्य रेलकर्मियों को नियमित कार्य के बीच भ्रमण एवं आपसी सहभागिता का अवसर प्रदान कर कर्मचारी कल्याण गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

