कोटा मंडल ने एक दिन में 479 वैगनों की लोडिंग कर बनाया नया रिकॉर्ड

WhatsApp Channel Join Now
कोटा मंडल ने एक दिन में 479 वैगनों की लोडिंग कर बनाया नया रिकॉर्ड


काेटा, 20 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल ने मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा के नेतृत्व में माल लदान के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम किया है। मंडल ने एक ही दिन में 10 मालगाड़ियों के कुल 479 वैगनों की लोडिंग कर चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की सर्वाधिक दैनिक वैगन लोडिंग का नया कीर्तिमान स्थापित किया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि इस दिन उर्वरक की 4 रेक, सीमेंट की 2 रेक, खाद्यान्न की 2 रेक, फ्लाई ऐश की 1 रेक तथा कंटेनर की 1 रेक सहित कुल 10 रेक लोड की गईं। इससे पूर्व 27 सितम्बर 2026 को 12 रेक में 439 वैगनों की लोडिंग का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। कोटा मंडल ने इस बार दो रेक कम होने के बावजूद 40 वैगन अधिक लोड कर नया रिकॉर्ड बनाया है।

यह उपलब्धि कोटा मंडल की बेहतर परिचालन दक्षता, उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग और माल लदान क्षमता को दर्शाती है। कम रेक में अधिक वैगनों की लोडिंग से मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए चालू वित्तीय वर्ष में नया मानक स्थापित किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764071 Articles

Share this story