जिला कलेक्टर ने किया कायलाना इंटेक प्लांट का निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
जिला कलेक्टर ने किया कायलाना इंटेक प्लांट का निरीक्षण


जोधपुर, 08 मई (हि.स.)। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने शुक्रवार को कायलाना स्थित इंटेक प्लांट का निरीक्षण कर पेयजल आपूर्ति व्यवस्थाओं एवं रिपेयर-मेंटेनेंस कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गर्मी के मौसम में आमजन को निर्बाध एवं सतत पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने पम्पिंग सिस्टम, विद्युत व्यवस्थाओं एवं मशीनरी संचालन की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि रिपेयर एवं मेंटेनेंस कार्यों को प्राथमिकता से समयबद्ध पूर्ण किया जाए तथा सभी उपकरणों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी तैयार रखी जाएं, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी की स्थिति में पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो। साथ ही अधिकारियों को नियमित फील्ड मॉनिटरिंग एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता नगर वृत्त राजेंद्र मेहता, अधीक्षण अभियंता परियोजना बीएस देथा एवं अधीक्षण अभियंता जिला वृत्त अजय छंगाणी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story