कायलाना में मिला युवक का शव

WhatsApp Channel Join Now

जोधपुर, 03 जून (हि.स.)। कायलाना झील में बुधवार को सुबह एक शव मिला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। उसने आत्महत्या की अथवा दुर्घटनवश झील में गिर गया। इसकी जांच चल रही है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब सात बजे सिद्धनाथ रोड पर एक लावारिस बाइक खड़ी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने गोताखोर भरत चौधरी को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचकर जांच के दौरान झील के किनारे जूते एवं बाइक की चाबी मिलने पर आशंका हुई कि कोई व्यक्ति पानी में डूब गया है। इसके बाद गोताखोर भरत चौधरी ने अपनी टीम के सदस्यों मूलाराम, ओमप्रकाश, वेलाराम, सुरेश अली, भागीरथ एवं महिपाल को बुलाकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने झील से एक युवक का शव बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक के पास मिले पहचान दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान मेघवालों का बास नांदड़ा कला बनाड़ निवासी मोड़ाराम पुत्र गोपाराम के रूप में की तथा परिजनों को सूचना दी।

परिजनों द्वारा पहचान की पुष्टि के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story