सामाजिक चेतना अभियान के तहत कश्मीर घाटी के 25 बच्चों ने राज्यपाल से मुलाकात की

WhatsApp Channel Join Now
सामाजिक चेतना अभियान के तहत कश्मीर घाटी के 25 बच्चों ने राज्यपाल से मुलाकात की


सामाजिक चेतना अभियान के तहत कश्मीर घाटी के 25 बच्चों ने राज्यपाल से मुलाकात की


जयपुर, 25 नवंबर (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से बुधवार को लोकभवन में सामाजिक चेतना अभियान के तहत कश्मीर घाटी के 25 बच्चों ने मुलाकात की।

'भारत दर्शन यात्रा' के तहत राजस्थान यात्रा पर आए इन बच्चों से संवाद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत विविधता में एकता लिए है। उन्होंने कश्मीर के इतिहास, संस्कृति और उसे भारत से अलग करने के षड्यंत्रों की चर्चा करते हुए कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के भाव के साथ राष्ट्र विकास में सभी समान भूमिका निभाएं। इसी से विकसित भारत के स्वप्न को हम साकार कर पाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782862 Articles

Share this story