करवा चौथ की रौनक बढ़ी: पूजन सामग्री के साथ बिक रहे चीनी के करवे

WhatsApp Channel Join Now
करवा चौथ की रौनक बढ़ी: पूजन सामग्री के साथ बिक रहे चीनी के करवे


करवा चौथ की रौनक बढ़ी: पूजन सामग्री के साथ बिक रहे चीनी के करवे


जयपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। करवा चौथ के पर्व को लेकर राजधानी के बाजारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। 29 अक्टूबर (गुरुवार) को मनाए जाने वाले इस पर्व के लिए प्रमुख बाजारों सहित स्थानीय बाजारों में चीनी के करवे बिक्री के लिए सजाकर रखे गए हैं। दुकानदारों ने पर्व की मांग को देखते हुए करवों का स्टॉक जुटाया है। बाजारों में त्योहार की रौनक नजर आने लगी है।

करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के साथ व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूजा करती हैं। पूजन सामग्री में चीनी के करवों का भी विशेष महत्व माना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने विभिन्न आकारों के करवे दुकानों पर सजाए हैं। इनके साथ अन्य पूजन सामग्री भी बिक्री के लिए उपलब्ध है।

बाजार में खरीदारी के लिए पहुंच रहीं महिलाएं हेमा,नारंगी देवी सहित अन्य का कहना है कि करवा चौथ उनके लिए आस्था और परंपरा से जुड़ा पर्व है। पूजा के लिए करवे और अन्य सामग्री पहले से खरीद लेने से त्योहार की तैयारियां समय पर पूरी हो जाती हैं। महिलाओं के अनुसार, वे अपनी पसंद और पूजा की परंपरा के अनुसार करवे खरीद रही हैं।

दुकानदार मुकेश का कहना है कि करवा चौथ नजदीक आने के साथ करवों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। पर्व को देखते हुए चीनी के करवे पर्याप्त मात्रा में मंगवाकर बिक्री के लिए रखे गए हैं। दुकानदारों को भरोसा है कि त्योहार से एक-दो दिन पहले बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही और बढ़ेगी, जिससे बिक्री में तेजी आएगी।

चीनी के करवों से सजी दुकानें पर्व की तैयारियों और पारंपरिक रीति-रिवाजों की झलक पेश कर रही हैं। बाजारों में अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी भी धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768210 Articles

Share this story