कामाख्या-भगत की कोठी ट्रेन में स्लीपर कोच की वृद्धि

WhatsApp Channel Join Now
कामाख्या-भगत की कोठी ट्रेन में स्लीपर कोच की वृद्धि


जोधपुर, 05 फरवरी (हि.स.)। त्योहारों के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए कामाख्या-भगत की कोठी-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस में एक स्लीपर श्रेणी के कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 15624/15623 कामाख्या-भगत की कोठी-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस में कामाख्या से छह फरवरी से 24 अप्रैल तक (12 ट्रिप) तथा भगत की कोठी से 10 फरवरी से 28 अप्रैल तक (12 ट्रिप) एक स्लीपर श्रेणी के कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन कामाख्या से प्रत्येक शुक्रवार एवं भगत की कोठी से प्रत्येक मंगलवार को प्रस्थान करती है। अतिरिक्त कोच के जुडऩे से यात्रियों को अतिरिक्त सीटों की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story