जयपुर में हुआ कलांकित मिस एथेरियल राजस्थान इंटरनेशनल 2026 के ऑडिशन

WhatsApp Channel Join Now
जयपुर में हुआ कलांकित मिस एथेरियल राजस्थान इंटरनेशनल 2026 के ऑडिशन


जयपुर, 23 मार्च (हि.स.)। कलांकित (ब्रिंगिंग आर्ट अलाइव) के तत्वावधान में आयोजित मिस एथेरियल राजस्थान इंटरनेशनल 2026 के ऑडिशन और बॉलीवुड ग्लैम फैशन शो सीजन-2 का आगाज किया गया। जिसमें फैशन और ग्लैमर का शानदार संगम देखने को मिला। कार्यक्रम आयोजक बसंत जैन ने बताया कि ऑडिशन में राजस्थान के विभिन्न शहरों, भीलवाड़ा, विजयनगर, अजमेर, उदयपुर जैसे शहरों से भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयपुर हेरिटेज होटल की संचिता गुप्ता मैनेजिंग डायरेक्टर, निम्स यूनिवर्सिटी शोभा तोमर, राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पूर्व एमडी ए.के. जैन, सीएडीडी सेंटर के चेयरमैन राजीव भार्गव, जय श्री ज्वेलरी के यश जैन, भारतीय जैन संगठन के अध्यक्ष सुनील कोठारी, यूपीएल क्रिकेट लीग के चेयरमैन विनीत छाबड़ा, लायंस क्लब के विमल बज और अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल गुरु डॉ. पी.एम. भारद्वाज सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। फैशन शो में 70 से अधिक मॉडल्स ने प्रसिद्ध डिजाइनर्स के परिधानों में रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बॉलीवुड ग्लैम के अध्यक्ष आदित्य सिंह ने कहा कि इस तरह के मंच छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों की युवतियों को आगे बढ़ने और मॉडलिंग व फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। पूर्व एमडी ए.के. जैन ने कहा कि जयपुर अब मुंबई और दिल्ली के बाद फैशन इंडस्ट्री का उभरता हुआ केंद्र बन रहा है, जहां प्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों की प्रतिभाएं भी भागीदारी कर रही हैं। आयोजकों ने आगे कहा कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण और छोटे शहरों की प्रतिभाओं को संवारकर उन्हें फैशन, फिल्म, टीवी और मीडिया जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार अप्रैल माह में अजमेर, कोटा सहित अन्य शहरों में भी ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद जूरी द्वारा 30 प्रतिभागियों का चयन फाइनल के लिए किया जाएगा। फिनाले अप्रैल-मई में आयोजित होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story