डॉ. मंजूषा को मिलेगा कला गुरु सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
डॉ. मंजूषा को मिलेगा कला गुरु सम्मान


जोधपुर, 13 अगस्त (हि.स.)। संस्कार भारती जोधपुर महानगर द्वारा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. मंजूषा चंद्रभूषण सक्सेना को कला गुरु सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 16 अगस्त को जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराना परिसर स्थित थिएटर सेल में आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा।

डॉ. मंजूषा चंद्रभूषण सक्सेना भरतनाट्यम नृत्यांगना एवं शिवम नाट्यालय संस्थान की निर्देशिका हैं। वह भरतनाट्यम के क्षेत्र में 27 सालों से कार्यरत हैं। अब तक 66 बालिकाओं को अरंगेत्रम करवा कर उन्हें स्नातक की डिग्री प्रदान की। साथ ही 6000 बालिकाओं को अपनी संस्था से डिप्लोमा कराया। भरतनाट्यम को राजस्थान में स्थापित करने हेतु राजस्थान बुक ऑफ रिकॉर्ड में उनका नाम सम्मिलित किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story