जोधपुर-भोपाल-जोधपुर रेलसेवा अब पूरे मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

WhatsApp Channel Join Now
जोधपुर-भोपाल-जोधपुर रेलसेवा अब पूरे मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित


जयपुर, 20 नवंबर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम

रेलवे द्वारा जोधपुर-भोपाल-जोधपुर रेलसेवा को अब पूरे मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 14813/14814, जोधपुर-भोपाल-जोधपुर रेलसेवा जोधपुर से 25 नवम्बर से तथा सवाई माधोपुर से 26 नवम्बर से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।अब जोधपुर से सवाई माधोपुर तक के शेष मार्ग पर भी इलेक्ट्रिक इंजन से संचालन प्रारंभ होने के साथ ही यह रेलसेवा पूरे मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780567 Articles

Share this story