टिकट नहीं मिलने पर केंद्रीय मंत्री से मिलकर रोने लगा कार्यकर्ता

WhatsApp Channel Join Now
टिकट नहीं मिलने पर केंद्रीय मंत्री से मिलकर रोने लगा कार्यकर्ता


जोधपुर, 02 सितम्बर (हि.स.)। नगर निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने से परेशान एक कार्यकर्ता बुधवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मिलकर रोने लगा। शेखावत ने उन्हें गले लगाया और चुप करवाया। कहा कि अपन को मस्त रहना है। हम सभी को मिलकर संगठन के लिए काम करना है।

दरअसल, धन्नाराम चौधरी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। संगठन में भी लंबे समय से सक्रिय हैं। इस बार उन्होंने वार्ड नंबर 10 से टिकट मांगा था। लेकिन किन्हीं वजह से उन्हें टिकट नहीं मिला। आज जब केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जोधपुर पहुंचे तो धन्नाराम भी एयरपोर्ट पहुंच गया। वहां शेोखावत को देखते ही धनाराम की आंखों में आंसू आ गए। इस पर उन्होंने धनाराम को गले लगा लिया और उनको ढांढस बंधाते हुए कहा कि सब मिलकर पार्टी को जिंदाबाद बनाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story