कॉलेज छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

WhatsApp Channel Join Now
कॉलेज छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण


जोधपुर, 09 अप्रैल (हि.स.)। । राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर में चल रहे सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम का आज समापन हुआ।

प्रधानाचार्य डॉ. अजय माथुर ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर, मण्डोर व बालोतरा की छात्राओं के लिए संस्थान में सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग पचास से अधिक छात्राएं आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकें सीख कर लाभान्वित हुईं।

कार्यक्रम का आयोजन महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र पुलिस आयुक्तालय जोधपुर एवं राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। नवीन राज्य महिला नीति 2020 के अन्तर्गत संस्थान की छात्राओं के लिए पुलिस परामर्श केन्द्र जोधपुर की टीम द्वारा छात्राओं के उत्थान के लिए महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम महाविद्यालय के मुख्य हॅाल में आयोजित किया गया जिसके अन्तर्गत छात्राओं को मास्टर ट्रेनर सुशीला एवं निर्मला ने अलग-अलग सत्र में विभिन्न परिस्थितियों चैन स्नेचिंग, बैग स्नैचिंग एवं अचानक हुए हमले आदि में बचाव आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकें सरलता पूर्वक सिखाई।

सात दिवसीय कार्यक्रम के संचालन के लिए प्रभारी अंजू चौधरी, सह प्रभारी डॉ. अर्चना जोशी, ललिता मीणा एवं सरोज चौधरी व संयोजक मंजू चौधरी एवं टीआर राठौड, ने अपना योगदान दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story