रविवार को आबू रोड तक ही जाएगी जोधपुर-साबरमती ट्रेन
जोधपुर, 29 नवम्बर (हि.स.)। पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद मण्डल के पालनपुर-अहमदाबाद रेलखण्ड पर जगुदन स्टेशन यार्ड में ब्रिज संख्या 985 पर आरसीसी बॉक्स डालने ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाड़ी संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती रेलसेवा जो 30 नवंबर को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा आबूरोड तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा आबूरोड-साबरमती के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर रेलसेवा एक दिसंबर को साबरमती के स्थान पर आबूरोड से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह रेलसेवा साबरमती-आबूरोड के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 20485 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस रेलसेवा तीस नवंबर को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

