जोधपुर–साबरमती एक्सप्रेस का विस्तार जैसलमेर तक

WhatsApp Channel Join Now
जोधपुर–साबरमती एक्सप्रेस का विस्तार जैसलमेर तक


जयपुर, 05 मार्च (हि.स.)। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत के आग्रह पर जोधपुर–साबरमती एक्सप्रेस का विस्तार जैसलमेर तक कर दिया गया है। केन्द्रीय मंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट लिखकर यह जानकारी साझा की।

उन्होंने लिखा कि उनके आग्रह पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन संख्या 20485/20486 जोधपुर साबरमती एक्सप्रेस का विस्तार जैसलमेर तक करने की स्वीकृति प्रदान की है। शेखावत ने इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से जैसलमेर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

साथ ही इससे पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बेहतर कनेक्टिविटी की नीति के अनुरूप देशभर में रेल सुविधाओं को मजबूत करने और यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जोधपुर–साबरमती एक्सप्रेस का जैसलमेर तक विस्तार क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पश्चिमी राजस्थान के लोगों को रेल यात्रा में अधिक सुविधा मिलने के साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Share this story