आरएसएस का शाखा संगम रविवार को, एक जगह लगेगी शहर की 200 शाखाएं

WhatsApp Channel Join Now
आरएसएस का शाखा संगम रविवार को, एक जगह लगेगी शहर की 200 शाखाएं


पांच हजार से अधिक स्वयंसेवक होंगे शामिल

जोधपुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का महानगर शाखा संगम रविवार शाम पोलो मैदान में आयोजित होगा।

महानगर कार्यवाह भरत जांगिड़ ने बताया कि महानगर में संघ की दो सौ शाखाएं एक साथ एक स्थान पर एक समय लगेगी जिसमें पांच हजार से अधिक स्वयंसेवक शामिल होंगे। संघ के इस संगम प्रयोग का उद्देश्य स्वयंसेवकों का आपसी परिचय मिलन और आत्मीयता को बढ़ाना है।

एक घंटे की दैनिक शाखा स्वरूप में लगने वाले संगम में कार्यकर्ता शारीरिक रूप से दक्ष होने के लिए योग व्यायाम, खेल, आज्ञा क्षमता, गीत सहित अन्य प्रयोग के अभ्यास होंगे। महानगर के सह कार्यवाह अशोक कुमार ने बताया कि इस अवसर पर स्वयंसेवकों को संघ के अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख जगदीश प्रसाद का पाथेय मिलेगा। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कार्यकर्ताओ ने मैदान को स्वच्छ कर शाखाओं के मंडल नगर भाग के अनुसार ब्लॉक बना लाइनिंग की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story