पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जोधपुर पहुंचने पर स्वागत
Oct 9, 2026, 17:26 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जोधपुर, 09 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को जोधपुर पहुंचीं। यहां सर्किट हाउस रोड स्थित अजीत भवन पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने इसके बाद एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्कूल में आज से तीन दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस का भव्य आयोजन शुरू हुआ जिसका उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया। यहां भी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का स्वागत-अभिनंदन किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

