रामदेवरा मेला के लिए जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल रेलसेवा का संचालन

WhatsApp Channel Join Now
रामदेवरा मेला के लिए जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल रेलसेवा का संचालन


जयपुर, 15 अगस्त (हि.स.)।

उत्तर पश्चिम

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्रीभार को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार

गाडी संख्या 04867, जोधपुर-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा 15 अगस्त से 16 सितम्बर तक (02 ट्रिप) जोधपुर से 09.30 बजे रवाना होकर 13.00 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04868, रामदेवरा-भगत की कोठी मेला स्पेशल रेलसेवा 15 अगस्त से 16 सितम्बर तक (02 ट्रिप) रामदेवरा से 14.00 बजे रवाना होकर 17.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी । यह रेलसेवा मार्ग में जोधपुर, राईकाबाग, मंडोर, मारवाड मथानिया, तिवरी, ओसियां, मारवाड लोहावट व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 08 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 10 डिब्बे होगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story