नगर निगम जोधपुर के मतदान दलों की रवानगी 10 को
जोधपुर, 08 सितम्बर (हि.स.)। नगर निगम जोधपुर के लिए नियुक्त मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण 10 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जोधपुर (पुरुष) में सुबह 8 बजे से होगा तथा मतदान दलों की रवानगी 10 बजे से की जाएगी। वार्ड 1 से 100 तक के लिए 10 टेंटों में वार्डवार बैठक एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर), (नगर पालिका) आलोक रंजन ने आदेश जारी कर नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के लिए मतदान दलों/पुलिस कर्मी आदि के आवास व्यवस्था के लिए योमित जांगिड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजिडेन्सी रोड, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारपुरा, राजकीय नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधपुर, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जालोरी गेट, आदि विद्यालयों को अधिग्रहित किया गया है तथा 8 सितंबर से 11 सितंबर तक विद्यार्थियों के लिए इन विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

