नगर निगम जोधपुर आम चुनाव संपन्न : 71.10 प्रतिशत मतदान

WhatsApp Channel Join Now
नगर निगम जोधपुर आम चुनाव संपन्न : 71.10 प्रतिशत मतदान


5 लाख से अधिक मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

जोधपुर, 11 सितम्बर (हि.स.)। नगर निगम जोधपुर आम चुनाव 2026 के तहत नगर निगम क्षेत्र के 100 वार्डों में शुक्रवार को प्रात: 7 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से जारी रही। सभी मतदान केन्द्रों पर निर्धारित समय पर मतदान प्रारंभ हुआ तथा मतदाताओं द्वारा उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा रहा है।

निर्वाचन विभाग द्वारा सांय 6 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार नगर निगम जोधपुर क्षेत्र में कुल 71.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस अवधि तक कुल 5,06,340 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा चुका है।

नगर निगम जोधपुर क्षेत्र में कुल 7,12,168 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से सांय 6 बजे तक 5,06,340 मतदाता मतदान कर चुके हैं। इस प्रकार अब तक सांय 6 बजे तक कुल 71.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story