शहर में गूंज रहे गवर-ईसर के गीत, गणगौर की मची धूम

WhatsApp Channel Join Now
शहर में गूंज रहे गवर-ईसर के गीत, गणगौर की मची धूम


जोधपुर, 18 मार्च (हि.स.)। शहर में गणगौर का उत्साह चरम पर है। भीतरी शहर सहित अनेक स्थानों पर महिलाएं गवर-ईसर के संग पूजन कर रही हैं।

पाल गंगाणा स्थित अरिहंत अदिता सोसाइटी में भी गणगौर पर्व में सुहागिनें रम गई हैं और लोक गीत गुंजायमान हैं। गणगौर अखंड सौभाग्य का पर्व और ईसर-गौरी के मिलन का उत्सव है। मोनिका लड्ढा ने ईसर व सोनिया राठी ने गवर का स्वांग रचकर सबका मन मोह लिया। दुर्गा शर्मा, दीपिका सिंघवी, मानसी, ज्योति, कामिनी, नीतू, ममता सहित कई महिलाओं ने उल्लास के साथ उत्सव मनाया।

वहीं ब्रह्मपुरी की गलियों में भी गणगौर के गीत गूंज रहे है। इन दिनों ब्रह्मपुरी स्थित चूने की चौकी पर घुड़ला महोत्सव सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि संस्कृति का उत्सव बन चुका है। सुबह की पहली किरण के साथ ही महिलाएं सोलह श्रृंगार कर गणगौर-ईशर के पूजन में लग जाती है।

इसी तरह गोपाल मंदिर हटडिय़ों का चौक में घुड़ला लेकर आई तीजणियां रोज पूजा-अर्चना कर रही हैं। यहां रोजाना का ड्रेस कोड तय है और स्वांग भी रचे जा रहे हैं। इसमें रंजना शाह, नीलम फोफलिया, वंदना जैसलमेरिया, भावना लोहिया, फाल्गुनी, कौशल्या, आरती, भाग्यश्री, ऊषा आदि सेवाएं दे रही हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story