हाईकोर्ट की महिला कर्मचारियों ने गरबा में बिखेरी रंगारंग छटा

WhatsApp Channel Join Now
हाईकोर्ट की महिला कर्मचारियों ने गरबा में बिखेरी रंगारंग छटा


जोधपुर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। राजस्थान उच्च न्यायालय की महिला कर्मचारियों की ओर से एक रेस्टोरेंट में गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ बढ़-चढक़र भाग लिया। पारंपरिक गरबा नृत्य के दौरान महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में आकर्षक प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्सवी बना दिया।

गरबा महोत्सव के साथ विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। इनमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। खेलों में विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में उर्मिला सोनी, ज्योतिबाला पुरोहित, मीना थानवी, रागिनी माथुर, नीतू कच्छवाहा, श्वेता वर्मा, मधु अरोड़ा और निकिता सिंघवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महोत्सव ने महिलाओं को आपसी मेलजोल, मनोरंजन और सांस्कृतिक परंपराओं से जुडऩे का अवसर प्रदान किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760284 Articles

Share this story