आईजी विजिलेंंस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त : एएसपी सहित चार पुलिस कर्मी घायल

WhatsApp Channel Join Now
आईजी विजिलेंंस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त : एएसपी सहित चार पुलिस कर्मी घायल


जोधपुर, 4 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस महानिरीक्षक विजिलेंस की गाड़ी अनुसंधान कार्य के लिए बाड़मेर जा रही थी। गाड़ी में एएसपी सहित तीन अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। उनकी गाड़ी जब बायतु में पहुंची तब एक कार से जा भिड़ी। हादसे में एएसपी, एएसआई और दो कांस्टेबल घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक कांस्टेबल को ग्रीन कोरिडोर कर जोधपुर लाया गया। यहां जोधपुर एमडीएम अस्पताल में एंबुलैंस चालक नियंत्रण खो बैठा और दीवार से गाड़ी भिड़ गई। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। बाद वहां मौजूद अस्पताल प्रशासन प्रशासन, पुलिस आदि ने व्यवस्थाओं को संभाला।

जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार के कार्यालय में लगी विजिलेंस टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद, एएसआई हुकमसिंह, वाहन चालक दिलीप और कांस्टेबल अनिल चौधरी सुबह किसी प्रकरण की जांच के लिए जोधपुर से बाड़मेर की तरफ जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी बायतु के पास पहुंची तब सामने से संभवत: एक क्रेटा कार आ गई और उससे भिड़ गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

एएसपी अरविंद, एएसआई हुकमसिंह, कांस्टेबल अनिल चौधरी, दिलीप को तत्काल बालोतरा अस्पताल ले जाया गया। मगर कांस्टेबल अनिल चौधरी की हालत ज्यादा गंभीर होने पर ग्रीन कोरिडोर कर जोधपुर रैफर कर दिया गया। यहां जोधपुर पहुंचने एंबुलैंस का चालक नियंत्रण खो बैठा। एडीएम अस्पताल पहुंचने के साथ ही गाड़ी दीवार से जा भिड़ी और दीवार टूट गई। एंबुलैंस भिडऩे का धमाका इतना तेज था कि अस्पताल में एकबारगी अफरातफरी मच गई।

आईजी पहुंचे अस्पताल :

इधर घटना की जानकारी मिलने के साथ पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार अस्पताल पहुंचे। जहां घायलों की सुध ली गई। कांस्टेबल अनिल चौधरी की हालत गंभीर बनी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story