जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव

WhatsApp Channel Join Now
जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव


जोधपुर, 08 मई (हि.स.)। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल ट्रेन संख्या 04829/04830 के संचालन समय में आंशिक संशोधन किया है।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि बदलाव विशेष रूप से महेंद्रगढ़ स्टेशन पर किया गया है। ट्रेन संख्या 04829 जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल अब महेंद्रगढ़ स्टेशन पर रात 1.05 बजे पहुंचेगी और 1.07 बजे रवाना होगी। वहीं 04830 गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल शाम 5.39 बजे पहुंचेगी तथा 5.41 बजे प्रस्थान करेगी। दोनों ट्रेनों का ठहराव दो मिनट रहेगा।

इस विशेष ट्रेन का संचालन 21 मई से 10 जुलाई तक साप्ताहिक रूप से किया जाएगा। ट्रेन जोधपुर से प्रत्येक गुरुवार शाम 4.15 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

यह ट्रेन मेड़ता रोड, डेगाना, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, रेवाड़ी, दिल्ली कैंट, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ चारबाग और अयोध्या सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story