अब जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रुकेगी गांधीनगर स्टेशन पर
Mar 28, 2026, 17:50 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जयपुर, 28 मार्च (हि.स.)। यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का गांधीनगर जयपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव किया जा रहा है।
एन डब्ल्यूआर प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को गाड़ी संख्या 26481, जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में छह दिन) रेलसेवा गांधी नगर स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन काे जयपुर सांसद मंजू शर्मा , मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ रविवार काे जयपुर,गांधीनगर जयपुर रेलवे स्टेशन से 09:36 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

