बारिश के बाद गर्मी से आंशिक राहत: नौतपा भी लगा, पारा गिरा

जोधपुर, 25 मई (हि.स.)। शहर में बुधवार की रात को चली आंधी के बाद में देर रात तक बरसे मेघों ने हवा में ठंडक घोल दी। जिससे गुरुवार को गर्मी से आंशिक राहत महसूस की गई। गर्मी के चलते लोग बेजार हो गए थे। पारा 40 डिग्री के पार चला रहा था जोकि अब रुक गया और आज 38 डिग्री तक सिमट कर रह गया। दिन में हालांकि उमस सताती रहीं, मगर गर्मी से आंशिक राहत भी रही। मौसम विभाग ने आगामी दो तीन दिन तक मौसम के यथावत रहने की संभावना व्यक्त की है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही के साथ मेघगर्जना और आंधी चल सकती है। सबसे बड़ी बात है कि आज गुरू पुष्य नक्षत्र में नौतपा भी लगा है, मगर बारिश से राहत महसूस हो गई।
बुधवार रात अचानक मौसम पलटने 4 घंटे के अंतराल में दो बार बादल बरसे। बीती रात शहर में 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मारवाड़ में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। सूरज की तपन कम हुई है तो रात का तापमान 8 डिग्री तक घट गया है। मौसम विभाग की मानें तो 25 और 27 मई को जोधपुर शहर में बादल और बरसात के साथ आंधी तूफान का मौसम रह सकता है। इसके अलावा पूरे 1 सप्ताह तक दोपहर या शाम के बाद बादलों की आवाजाही बढ़ जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/सतीश
हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये यहां क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें।