खो-खो में मध्य पूर्व गंगाना और कबड्डी में संगासनी ने मारी बाजी

WhatsApp Channel Join Now
खो-खो में मध्य पूर्व गंगाना और कबड्डी में संगासनी ने मारी बाजी


- लूणी ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

जोधपुर, 29 अगस्त (हि.स.)। बोरानाडा में विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 70वीं लूणी ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ।

14 वर्षीय छात्र वर्ग में खो-खो एवं कबड्डी की प्रतियोगिता स्वर वंदना एकेडमी स्कूल बोरानाडा एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरानाडा के संयुक्त संयोजन में सम्पन्न हुईं। 14 वर्षीय छात्र वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में मध्य पूर्व गंगाना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि सिंघासनी की टीम उपविजेता रही। वहीं 14 वर्षीय छात्र वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में संगासनी की टीम विजेता रही।

भाखरासनी की टीम उपविजेता रही। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में लायंस क्लब जोधपुर के अध्यक्ष अशोक पटेल, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष रावता राम, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शमीम बानो, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण सिंह, बोरानाडा सरपंच गिरधारी माहेश्वरी, उप सरपंच बुधाराम सियाग, बाबू गोदारा, श्रवण राम सरपंच प्रतिनिधि सिनली, प्रधान राम राहड़ भांडू, राजेश डी. पुरोहित, डॉ. रामकरण बेनीवाल, राजस्थान ग्रामीण बैंक के प्रबंधक मयंक, पीएनबी बैंक मैनेजर राकेश पंवार, सुरेंद्र एसेंट एकैडमी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

शिक्षा विभाग से ओमप्रकाश पटेल, भरत, बोरानाडा विद्यालय की पीईईओ रंजना चौधरी, मेकाराम, रमेश चौधरी, करणाराम एवं अर्जुन बोराणा सोहन राम जाट सहित शिक्षकों ने आयोजन में सहयोग दिया।

वहीं स्वर वंदना एकेडमी से अनिल कुमार शर्मा, डॉ. शंकर लाल मेवाड़ा, महेंद्र कुमार जाजड़ा, चिराग जाजड़ा, सूरज, राजूराम, नवीन, राकेश, सवाई सुथार एवं मुकेश सहित विद्यालय परिवार एवं आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story