भाजपा ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, झंडारोहण किया

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, झंडारोहण किया


जोधपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहर में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित हुए।

भाजपा राजस्थान के प्रदेश निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण दक्षिण जोधपुर के आयकर कॉलानी बीजेएस स्थित जिला कार्यालय में आज सुबह झंडारोहण किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण दक्षिण जोधपुर के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने जिला कार्यालय पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घघोष के साथ भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराया। झंडा फहराने के तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी।

वहीं भाजपा जोधपुर शहर जिला शास्त्री नगर मंडल में स्थापना दिवस के अवसर पर पटाखे फोड़ कर और मुंह मीठा करवा कर सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के निर्देश अनुसार जिला मंत्री वरुण धनाडिया, शास्त्री नगर मंडल अध्यक्ष अमित सिंघाटिया व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसी तरह लालसागर मंडल कार्यालय स्थित मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात मंडल कार्यालय में भाजपा का झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाया।

इस मौक़े पर सुभाष गहलोत, लीलावती भाटी, महेश व्यास, शम्भु प्रकाश दाधीच, राधेश्याम सोनी, अजयपाल सिंह भाटी, मुकेश सांखला, नेमीचंद सैन, खेमसिंह चारण, महिपाल सिंह ताम्बडिय़ा, सचिन वैष्णव एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story